Electricity Bill Fraud Message: आज के इस डिजिटल युग ने हमारे कई कार्यों को काफी आसान बना दिया है। ऑनलाइन बिजली का बिल जमा करना हो या कुछ और सभी जरूरी कार्य हम घर बैठे आसानी से कर ले रहे हैं। एक तरफ जहां डिजिटल क्रांति आने के बाद हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ इसके समानांतर जालसाजी और साइबर फ्रॉड के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में आज के इस डिजिटल युग में आपको हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इन दिनों जालसाज लोगों के साथ फ्रॉड करने के नए नए हथकंडे उठा रहे हैं। इसी कड़ी में जालसाजों ने लोगों के साथ धोखाधड़ी करने क लिए एक अनोखा तरीका सामने निकाला है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -