PM Kisan Samman Nidhi Status: जरूरतमंद और गरीब वर्ग की मदद करने के लिए देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ठीक इसी तरह जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनकी मदद के लिए भी एक योजना चलाई जा रही है। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और अब तक 16 किस्त जारी हो चुकी है। वहीं, इस बार 17वीं किस्त का इंतजार सभी किसानों को है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको 17वीं किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं, तो इसके लिए आप लाभार्थी सूची का स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...