भारत में एक बड़ी संख्या में लोग असंगठित क्षेत्रों से जुड़े हैं। असंगठित क्षेत्र से जुड़े इन कामगारों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को लाभ देने के लिए श्रमिक कार्ड की शुरुआत की थी। श्रमिक कार्ड की सहायता से असंगठित क्षेत्रों से जुड़े श्रमिक सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम्स का लाभ उठा सकते हैं। ई श्रमिक कार्ड को बनाने की प्रक्रिया काफी आसान है। ई-श्रम कार्ड को बनवाने के लिए आपको सबसे पहले ई श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर विजिट करना होगा। इस पोर्टल पर आने के बाद आपको कुछ प्रोसेस को फॉलो करना होगा। उसके बाद आपका ई श्रम कार्ड आसानी से बन जाएगा। इसी कड़ी में आज हम आपको ई श्रम कार्ड के फायदे के बारे में बताने वाले हैं, जिनका लाभ आपको इस कार्ड के बनने के बाद मिलता है।