फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saving Bank Account Rule: अगर आप भी खोलने जा रहे हैं बैंक खाता, तो जान लें ये काम की बातें

Wed, 29 Dec 2021 09:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हम अपने पैसों को बैंक खाते में रखते हैं, ताकि अपनी जरूरत के हिसाब से आप उसका इस्तेमाल कर सके। वहीं, बैंक में खाता खोलने जब भी कोई जाता है, तो आमतौर पर वो बचत खाता यानी सेविंग अकाउंट ही खुलवाता है, जिसका इस्तेमाल वो अपनी बचत के लिए करता है और उसे जमा की गई धनराशि पर बैंक द्वारा ब्याज भी मिलता है। आज के समय में लगभग हर इंसान के पास उसका खुद का सेविंग अकाउंट है, जिसमें वो अपने पैसे जमा करता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज और लाभों का हिसाब बैंक के अनुसार बदलता रहता है। जितनी भी सुविधाएं बैंक बचत खाताधारकों को देता है, वो सभी बैंक के नियम और शर्तों के अनुसार होती है। इसलिए अगर आप भी बैंक में अपना बचत खाता खोलने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ब्याज दर की जानकारी कर लें
  • किसी भी बैंक में अपना बचत खाता खोलने से पहले आपको उस बैंक द्वारा दिए जाने वाले ब्याज दर को अच्छे से समझ लेना चाहिए। वैसे तो बचत खातों में कम ही ब्याज मिलता है, मगर जब आप उसमें पैसे डालते हैं, तो आपका ब्याज मिलता है। इसलिए कई सारे बैंकों में मिलने वाले ब्याज दरों के बारे में जानने के बाद ही अपना बचत खोलने की बात करें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
महीने में देने वाले शुल्क से बचें
  • कई सारे बैंकों में बचत खाता खोलने के लिए कई सारे नियम भी अलग होते हैं। ऐसे में आप जब भी बचत खाता खोलने जा रहे हो तो आपको इस बात की जानकारी कर लेनी चाहिए कि वो बैंक आप से कोई मंथली फीस तो नहीं लेने वाला। अगर ऐसा है, तो आप ऐसे  बैंकों में खाता खोलने से बचें।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कम से कम बैलेंस नियम
  • कई सारे बैंकों में बचत खातों में भी मिनिमम बैलेंस रूल होता है, जिसके तहत आपके खाते में कम से कम निर्धारित राशि होनी चाहिए, नहीं तो आपको फाइन देना होगा। इसलिए खाता खोलने से पहले आप इस बात का खास ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पैसे निकालने की सुविधा
  • आप जब भी खाता खोलने जा रहे हो, तो इस बात की जानकारी कर लें कि वहां पर पैसे निकालने के लिए क्या-क्या सुविधाएं हैं? ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने पैसे निकाल सकें। साथ ही एटीएम की पूरी व्यवस्था हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें