आज के समय में आधार कार्ड की जरूरत काफी बढ़ गई है। लगभग हर दूसरे काम में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, पहचान पत्र के तौर पर, सरकारी और गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने जैसी कई अन्य चीजों के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, आधार को कई चीजों से लिंक भी किया जा रहा है। आधार की तरह ही हमारे पास ड्राइविंग लाइसेंस भी होता है, जो लोग कार, बाइक या अन्य वाहन चलाते हैं उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड के साथ लिंक कराना है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा करने को लेकर सरकार की तरफ से पहले ही आदेश जारी किया जा चुका है। अगर आपने अब तक ये नहीं किया है, तो आपको ये काम करा लेना चाहिए। तो चलिए आपको इसका तरीका बताते हैं...