Diwali Fraud Alert: दिवाली का त्योहार आते ही आसपास का माहौल काफी बदल जाता है। हर तरफ खुशनुमा माहौल होता है, लोग त्योहार की तैयारियों में लगे हुए होते हैं आदि। अगर कहा जाए कि, दिवाली के लिए सबसे ज्यादा तैयारियां की जाती हैं तो शायद इसमें गलत नहीं होगा। वहीं, दूसरी तरफ लोग जहां बाजार जाकर दिवाली की खरादीरी करते हैं, तो वहीं कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग भी खूब करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि दिवाली का फायदा उठाकर जालसाज लोगों को ठग भी लेते हैं और इसका कारण कई बार हमारी एक छोटी सी गलती होती है। इसलिए दिवाली के मौके पर कहीं आपके साथ भी ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फ्रॉड न हो जाए, इसलिए इससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...