फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Credit Card: क्रेडिट कार्ड रखते हैं तो न करें ये गलतियां, नहीं तो हो जाएंगे फ्रॉड का शिकार

Mon, 04 Dec 2023 07:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Credit Card Security Tips - फोटो : iStock
Credit Card Security Tips: लोगों में क्रेडिट कार्ड से लेन-देन का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर मोबाइल फोन रिचार्ज तक के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं।  क्रेडिट कार्ड से लेन-देन के साथ ही फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। इसको देखते हुए ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 2015 में क्रेडिट और डेबिड कार्ड में ईएमवी चिप और 2022 में टोकनाइजेशन अनिवार्य किया है। आपको अपने क्रेडिट कार्ड को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसलिए आपको साइबर फ्रॉड से बचने के लिए क्रेडिट कार्ड से जुड़े  कुछ खास बातों (Credit Card Security Tips) का ध्यान रखना चाहिए। 

आपको हमेशा कुछ भी खरीदते समय अच्छी वेबसाइट्स पर ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही आपको किसी भी तरह का लेन-देन करते समय हमेशा कार्डटोकनाइजेशन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको क्रेडिट कार्ड के डेटा को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Credit Card Security Tips - फोटो : iStock
ऑनलाइन जानकारी न करें शेयर

आपको अपने क्रेडिट कार्ड नंबर, एक्पायरी डेट या सीवीवी नंबर को ऑनलाइन या किसी किसी मैसेजिंग ऐप से किसी भी शेयर नहीं करना चाहिए। क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट को भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस पर कार्ड नंबर के साथ सभी जानकारी होती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Credit Card Security Tips - फोटो : अमर उजाला
क्रेडिट कार्ड से हुए लेन-दने को करते रहे हैं चेक

आपको किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बचने के लिए आपको नियमित रूप से अपने क्रेडित कार्ड को चेक करते रहना चाहिए। आपको इसका फायदा यह होगा कि आप अनजान लेने-देन को आसानी जल्दी रिपोर्ट कर पाएंगे।

Digital Gold: जानिए क्या होता है डिजिटल गोल्ड, इसमें कौन कर सकता है निवेश, क्या होते हैं फायदे

4 of 5
Credit Card Security Tips - फोटो : istock
लेने-देन की सीमा करें तय

बैंकिंग ऐप में क्रेडिट कार्ड की सीमा को तय करने का विकल्प होता है। इसके जरिए आप आसानी से अपनी क्रेडिट कार्ड की लिमिट्स को बदल सकते हैं। इंटरनेशनल पेमेंट्स को भी ऑफ किया जा सकता है। इससे आपको फ्रॉड के खतरे को टालने में सहायता मिलेगी। 

LIC Jeevan Utsav: एलआईसी की शानदार पॉलिसी, मिलेगा जिंदगीभर गारंटीड रिटर्न, जानिए इस स्कीम के बारे में...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Credit Card Security Tips - फोटो : Pixabay
पासवर्ड को करें अपडेट 

ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जिन एप्स में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, उनके पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। इससे आपके डेटा लीक होने का खतरा कम होता है। आप अपने क्रेडिट कार्ड को दूसरे व्यक्ति से सुरक्षित रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें