यूपीआई से गलत अकाउंट में पैसे हो जाएं ट्रांसफर, तो वापस पाने के लिए करें ये काम आज के समय हम में से अधिकतर लोग लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं कई बार हम यूपीआई के जरिए गलत खाते में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। अगर आपने भी गलत खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं। ऐसे में आपको परेशान नहीं होना चाहिए आपको तुरंत कस्टमर केयर नंबर 1800 120 1740 पर कॉल करके अपनी ट्रांजैक्शन की डिटेल देते हुए इसको लेकर शिकायत करनी है इस दौरान आपको बैंक में भी इसकी जानकारी देनी है। अगर बैंक आपकी शिकायत नहीं दर्ज करता है। ऐसे में आप आरबीआई की वेबसाइट... bankingombudsman.rbi.org.in पर शिकायत कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपके पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाएगी यूटिलिटी न्यूज