Benefits of Ayushman Card: अगर आप गरीब वर्ग से आते हैं या फिर जरूरतमंद हैं, तो सरकार द्वारा आपके लिए कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जो लोगों की मदद कर रही हैं। इनमें घर बनाने के लिए आर्थिक मदद देना, शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप, पेंशन और बीमा जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। अब आप आयुष्मान भारत योजन को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा और अगर आप पात्र होते हैं तो कैसे आवेदन कर सकते हैं। तो आप चिंता न करें क्योंकि यहां आप पात्रता चेक करने के तरीके से लेकर आवेदन तक के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के ये सब जानते हैं...