सरकार सस्ती कीमत पर बेच रही है सोना, ऐसे खरीदें

अमर उजाला

Mon, 6 March 2023

Image Credit : istock

आरबीआई 6 मार्च यानी आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 सीरीज की चौथी किस्त शुरू कर रहा है

Image Credit : istock

निवेश के लिए ये बॉन्ड स्कीम 10 मार्च 2023 तक के लिए उपलब्ध होगी और आप मार्केट रेट से कम पर सोना खरीदकर निवेश कर सकते हैं

Image Credit : istock
आरबीआई ने गोल्ड बॉन्ड के लिए इश्यू प्राइस 5,611 रुपये प्रति ग्राम तय किया है, पर आप ऑनलाइन पेमेंट करके इसमें 50 रुपये की छूट पाते हुए 5561 रुपये में ये खरीद सकते हैं
Image Credit : istock

इन बॉन्डस पर प्रारंभिक निवेश की राशि पर 2.50 प्रतिशत ब्याज प्रति वर्ष है और ये ब्याज के पैसे हर 6 महीने में निवेशक के बैंक खाते में पहुंचते हैं

Image Credit : istock

आप इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत किसी भी एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 4 किलो सोना खरीद सकते हैं

Image Credit : istock

आप इस गोल्ड बॉन्ड को बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नॉमिनेटेड डाक घर और मान्यता प्राप्त एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से खरीद सकते हैं

Image Credit : istock

गुझिया बनाने से पहले खरीद रहे हैं मावा, ऐसे करें उसकी वास्तविकता का पता

Istock
Read Now