Holi Special Trains 2023: त्योहारी सीजन में घर जाने के लिए बड़े पैमाने पर लोग भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। भारी भीड़ होने के कारण ट्रेनों में सीटें काफी पहले ही बुक हो जाती हैं। इस दौरान ट्रेनों में टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। होली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली कई ट्रेनों में सीटें काफी पहले ही बुक हो गई हैं। ऐसे में ट्रेन में कंफर्म सीट बुक करना काफी मुश्किल काम हो गया है। इस दौरान तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना भी काफी कठिन काम होता है। इसी कड़ी में होली के मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-अलग रूटों पर चलने वाली 16 स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने का एलान किया है। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा कई अन्य राज्यों से होकर गुजरेंगी। इसी कड़ी में आइए देखते हैं भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही इन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट को -