फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card Yojana: क्या आपने नहीं बनवाया आयुष्मान कार्ड? तो यहां चेक करें आवेदन का तरीका और पात्रता सूची

Mon, 06 Nov 2023 01:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
Ayushman Bharat Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? तो शायद आपका जवाब हां में हो, क्योंकि देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनका लाभ जरूरतमंदों तक पहंचाया जा रहा है। हालांकि, कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें कोई सामान दिया जाता है, तो कई योजनाओं में आर्थिक मदद की जाती है। उदाहरण के लिए आप आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए, जिसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसमें सरकार पात्र लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देती है। ऐसे में अगर आप अब तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं, तो पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
  • योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक को सूचीबद्ध अस्पताल में ये कार्ड लेकर जाना होता है। फिर सब कुछ सही पाए जाने पर आप इस कार्ड के जरिए मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हो।
विज्ञापन

3 of 5
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : iStock
पात्रता भी चेक कर लें:-

नियमों के तहत हर किसी का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता। बल्कि, इसके लिए पात्र लोग ही आवेदन कर सकते हैं...
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं
  • जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं

4 of 5
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • जिनके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है
  • अगर आपका मकान कच्चा है आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
पात्र हैं, तो ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • पहले नजदीकी जनसेवा केंद्र जाएं और यहां संबंधित अधिकारी से मिलें
  • अब अपने दस्तावेज दें और फिर ये वेरिफाई होंगे
  • सारी जांच सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें