PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जिस तरह से राज्य सरकारें अपने प्रदेश की जनता के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। ठीक वैसे ही केंद्र सरकार भी देशवासियों के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसमें लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। इसी कड़ी में इस बार 15वीं किस्त जारी होनी है, जिसका इंतजार लाभार्थी बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर 15वीं किस्त कब जारी हो सकती है? इसका जवाब आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...