फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत योजना में करना है आवेदन, तो ऐसे पता करें अपनी पात्रता

Sat, 02 Dec 2023 05:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Scheme: देश के हर वर्ग के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं लागू करती रहती है। इन योजनाओं के जरिए सरकार कमजोर लोगों की मदद करने की कोशिश करती है। वर्तमान में बीमारी का इलाज काफी महंगा हो चुका है। कमजोर वर्ग की मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Yojana)  शुरू की है। इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करने की सुविधा मिलती है। 

इस योजना के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड को दिखाकर लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। देशभर के 13,000 से भी ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों में आयुष्मान गोल्डन कार्ड मान्य है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से बनवा जा सकता है। इस कार्ड से कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों समेत करीब 1500 बीमारियों की इलाज की सुविधा दी जाती है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
इन बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज

प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत अस्पताल में कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, नि:संतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज इस योजना के तहत किया जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इससे पहले आपको पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पात्रा की जांच कर सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा। 
 

4 of 6
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आपको यहां पर Am I Eligible का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो ओपन होगी। यहां आपको अपने मोबाइल नंबर को ओटीपी के साथ सत्यापित करना है। 

PM Kisan Yojana: इन किसानों नहीं मिल पाएगा पीएम किसान योजना का पैसा, आप तुरंत कर लें ये काम
विज्ञापन

5 of 6
Ayushman Bharat Scheme - फोटो : Istock
इसके बाद आपको दो ऑप्शन नजर आएंगे। पहले में आपको अपना राज्य चुनना होगा, तो वहीं दूसरे में आपको कई तरह की श्रेणियां मिलेंगी। इसमें आप राशन, मोबाइल नंबर, एचएचडी नंबर आदि से सर्च कर सकते हैं। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। 

PM Vishwakarma Yojana: जानिए कौन कर सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन, क्या मिलता है लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : self
अगर आप आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जांच ऑफलाइन करना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। यहां आप एजेंट को अपने जरूरी दस्तावेजों को दिखाकर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें