Atal Pension Yojana: भले ही हम आज में जीते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग अपने भविष्य को लेकर चिंता में रहते हैं। लोग आज की कमाई से पैसे बचाते हैं, ताकि आगे चलकर आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न आए। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह से निवेश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बुढ़ापे के लिए पेंशन की व्यवस्था करना चाहते हैं, तो आपके लिए सरकार की अटल पेंशन योजना बेहद काम आ सकती है। मौजूदा समय में इस योजना का काफी लोग लाभ भी ले रहे हैं। इसलिए अगर आप चाहें तो आप भी जुड़ सकते हैं। इसमें आप रोजाना सिर्फ सात रुपये का निवेश करके पांच हजार रुपये तक की पेंशन ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...