Ayushman Card: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिसका लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं...