फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपये की पेंशन

Tue, 09 Jul 2024 01:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
Atal Pension Yojana: अगर आप अपने भविष्य को लेकर किसी प्रकार की कोई अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपको 60 की उम्र के बाद आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। ऐसे में आपको अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को लेकर अभी से फाइनेंशियल प्लानिंग करने की शुरुआत कर देनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अपने बुढ़ापे में हर महीने पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। भारत सरकार की इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। देश में अटल पेंशन योजना काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में कई लोग निवेश कर रहे हैं। अगर आप भी अटल पेंशन योजना में निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -  
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अटल पेंशन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि की सीमा को तय किया जाता है।

Post Office: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम देती है जबरदस्त मुनाफा, निवेश करने पर मिल रहे ये बड़े फायदे
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अगर आप 18 साल की उम्र में रोजाना 7 रुपये की बचत करके हर महीने 210 रुपये का निवेश अटल पेंशन योजना में 60 की उम्र होने तक करते हैं। इस स्थिति में 60 की उम्र होने के बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। 

Ration Card: राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने का ये है सही तरीका, यहां जान लें प्रोसेस वरना हो सकता है फ्रॉड

4 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अटल पेंशन योजना में आप आसानी से अपना खाता खुलवाकर निवेश शुरू कर सकते हैं। इस योजना में खाता खुलवाते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाकर निवेश शुरू कर सकते हैं। 

AC Tips: बरसात के सीजन में किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए एसी? जरूर जान लें ये बात वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अटल पेंशन योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।

जानना जरूरी: सरकार के इस पोर्टल पर ट्रैक कर सकते हैं अपना चोरी हुआ स्मार्टफोन, जानिए क्या है प्रोसेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें