फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने मिलेगी 5 हजार रुपये की पेंशन, ऐसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन

Thu, 10 Oct 2024 12:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन की अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं तो इस स्थिति में 60 की उम्र के बाद आपको आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। इस कारण कई लोग नौकरी करते समय अपनी आमदनी में से कुछ पैसों की बचत करके बैंक में जमा करने लगते हैं। गौर करने वाली बात है कि आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है उसे देखते हुए आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह निवेश करना चाहिए। अगर आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं तो आप अपने बचत के पैसों को अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम का उद्देश्य व्यक्ति की रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करना है। 
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : AdobeStock
अटल पेंशन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक की उम्र के व्यक्ति आवेदन करके निवेश शुरू कर सकते हैं। आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश इस स्कीम में करना है। यह निवेश आपको पूरे 60 की उम्र होने तक करना है। 60 की उम्र के बाद आपको अटल पेंशन योजना के अंतर्गत हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। 

4 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Adobe Stock

ऐसे खुलवाएं अटल पेंशन योजना में खाता

अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। स्कीम में खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाना होगा। वहां आपको अटल पेंशन योजना के लिए उपलब्ध फॉर्म को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Adobe Stock
इस दौरान आपको फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को भी अटैच करना है। यह सब करने के बाद आपको इसे बैंक में जमा कर देना है। फॉर्म और दस्तावेजों की जांच करने के बाद बैंक अधिकारी आपका अटल पेंशन योजना में खाता खोल देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें