फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं? एक क्लिक में यहां जानें

Fri, 10 May 2024 04:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: आप अगर किसी योजना के लिए पात्र हैं, तो आप उस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। बस आपको उस योजना में आवेदन करना होता है और कुछ नियम व शर्तों को पूरा करना होता है। केंद्र सरकार भी कई ऐसी योजनाओं को चलाती है, जिनसे जुड़कर आप लाभ ले सकते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। इसमें लाभार्थी पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं, तो आपका पात्र होना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं और कौन नहीं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
इन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड

अगर बात उन लोगों की करें, जो इस योजना के लिए अपात्र माने जाते हैं। तो इसमें जो लोग शामिल हैं, वो हैं...
  • जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • जो लोग टैक्स भरते हैं
विज्ञापन

3 of 6
क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
  • जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं या परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है
  • जिनका पीएफ कटता है आदि।

4 of 6
क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
इन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना अनिवार्य है। ऐसे में जो लोग आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, वो हैं...
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
विज्ञापन

5 of 6
क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं 
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो गरीबी रेखा से नीचे आता है आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
कैसे ऑफलाइन बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • आप अगर पात्र हैं, तो ऑफलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेजों को वेरिफाई करवाना होता है
  • फिर आपकी पात्रता भी चेक होती है
  • सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें