Minor Driving Penalties in India: लोग अपना समय बचाने के लिए, अपनी सुविधा के लिए दोपहिया या चार पहिया जैसे वाहन खरीदते हैं। पर जैसे ही आप ये वाहन घर लाते हैं, तो आपकी कुछ जिम्मेदारी भी बनती है। जैसे- सड़क एवं यातायात के सभी नियमों का पालन करना। वरना आपका चालान कट सकता है और जरूरत पड़ने पर आपकी गाड़ी को सीज तक किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप किसी नाबालिग बच्चे (16 से 18 साल के बीच का बच्चा) को अपनी गाड़ी देते हैं तो क्या हो सकता है? शायद नहीं, क्योंकि आमतौर पर लोग इस तरफ ध्यान ही नहीं देते और अपने नाबालिग बच्चों को बाइक, स्कूटी और यहां तक कि कार भी चलाने देते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर कोई नाबालिग ऐसा करता हुआ पाया जाता है, तो इसमें दंड़ का क्या प्रावधान है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...