Ayushman Card Documents List: देश में नाजाने कितनी तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं और एक बड़ी संख्या में लोग इनसे जुड़े हुए भी हैं। कोई किसी योजना से आर्थिक मदद ले रहा है, तो कोई किसी योजना से सब्सिडी या फिर कई योजनाओं में कोई सामान दिया जाता है आदि। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आवेदन के वक्त आपको क्या-क्या दस्तावेज चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दस्तावेज न होने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...