Investment Tips: अपने भविष्य की चिंता हम में से अधिकतर लोगों को होती है। कई लोग अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए छोटी बचत योजनाओं में निवेश करते हैं। गौर करने वाली बात है कि निवेश का यह क्षेत्र सुरक्षित तो जरूर होता है। हालांकि, यहां से हमें उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। वहीं आज के इस दौर में जब महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आप अपने बचत के पैसों को म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आता है। हालांकि, यहां से रिटर्न मिलने की संभावना अच्छी रहती है। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे में आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए म्यूचुअल फंड में एसआईपी बना सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप पांच हजार रुपये की बचत करके 33.4 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं -