फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है मुफ्त पांच लाख रुपये तक का इलाज, जानें आवेदन का तरीका

Fri, 09 Feb 2024 11:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कौन करवा सकता है आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : istock
Ayushman Bharat Yojana: देश में तमाम तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं। इनमें से कुछ को राज्य सरकारें, तो कुछ योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार करती है। हर साल इन योजनाओं पर एक मोटी रकम भी खर्च की जाती है, ताकि हर जरूरतमंद तक लाभ पहुंच सके। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उनका मुफ्त में इलाज किया जाता है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं जिसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
कौन करवा सकता है आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : pixabay
आवेदन की प्रक्रिया जानने से पहले पात्रता जानें:-

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सरकार की तरफ से पात्रता तय की गई है, जो लोग इस पात्रता लिस्ट में शामिल हैं वो ही लोग इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। इसमें वो लोग शामिल हैं...
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • निराश्रित, आदिवासी या फिर ट्रांसजेंडर हैं
  • अगर परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
विज्ञापन

3 of 5
कौन करवा सकता है आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : istock
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं आदि।

4 of 5
कौन करवा सकता है आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : istock
पात्र लोग ऐसे करें आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आप आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होगा
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर आपको अपने दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक मोबाइल नंबर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन करवा सकता है आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? - फोटो : pixabay
स्टेप 2
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • साथ ही आपकी पात्रता भी चेक होती है
  • जांच सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर आयुष्मान कार्ड बनने के बाद आप सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें