Aadhaar Card: आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न सरकारी कामकाजों में पारदर्शिता आई है। आज के समय आधार कार्ड की सहायता से कई सरकारी योजनाओं की सब्सिडी के पैसे सीधे लाभार्थी के बैंक खाते तक पहुंच रहे हैं। किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो कई जगहों पर आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इस कारण आधार कार्ड काफी उपयोगी दस्तावेज है। अक्सर देखने को मिलता है कि आधार कार्ड बनवाने के बाद उसमें किसी प्रकार की गलती हो जाती है। वहीं आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकार आधार कार्ड में दर्ज नाम, पता और जन्मतिथि आदि से जुड़ी गलतियों को ठीक करा सकते हैं। हालांकि, इन गलतियों को ठीक कराने की लिमिट तय की गई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आप अपने आधार कार्ड में दर्ज नाम, पते और जन्मतिथि को कितनी बार अपडेट करा सकते हैं?