लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए टीवी के मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो जितना आम लोगों को पसंद है उतना ही सेलेब्स भी इस शो में काफी दिलचस्पी रखते हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक हैं बिग बॉस 7 की विजेता रह चुकीं अभिनेत्री गौहर खान। गौहर शो के इस सीजन को लगातार देख रही हैं। इतना ही नहीं वह शो में होने वाली हर हरकत को लेकर काफी सक्रिय भी रहती हैं। वह लगातार इस शो को लेकर अपने विचार साझा करती रहती हैं।
इसी क्रम में उन्होंने आज प्रसारित हुए एपिसोड में हुए एक झड़गे पर अपनी प्रतक्रिया दी है। दरअसल, शो के रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में ईशान सहगल और प्रतीक सहजपाल के बीच फिर लड़ाई देखे को मिली। इस लड़ाई के दौरान प्रतीक द्वारा डियोड्रेंट छिड़कने के लिए ईशान उन्हें मारने की धमकी दी। इसी बात पर अपने विचार रखने के लिए गौहर ने ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए ईशान पर कटाक्ष किया।