बिग बॉस 15 के वीकेंड के वार में घर में काफी कुछ ड्रामा दर्शकों को देखने को मिला। जहां कुछ कंटेस्टेंट ने एक-दूसरे को लेकर पोल खोल की तो वहीं कुछ सलमान खान की नाराजगी का भी शिकार हुए। लेकिन इन सबके बीच घर में तड़का लगाने और अपनी सिंगिंग का जादू बिखेरने के लिए पहुंचे रैपर बादशाह। जिन्होंने अपनी सिंगिंग से और कुछ मजेदार टास्क से घरवालों की दिवाली को और भी शानदार बना दिया, लेकिन इसी के साथ उन्होंने घरवालों को मुसीबत में भी डाला।
घरवालों के लिए गिफ्ट लेकर पहुंचे बादशाह
दिवाली के मौके पर बादशाह सलमान खान से मिलने के बाद घर के अंदर पहुंचे। जहां उन्होंने घरवालों के साथ ढ़ेर सारी मस्ती की। बादशाह ने घरवालों को सबसे पहले अपना हुक स्टेप सिखाया, लेकिन इसी के साथ उन्होंने घरवालों के लिए कुछ बोल भी लिखे। जो उन्होंने एक- एक करके घरवालों को सुनाया भी। इसी के साथ उन्होंने प्रतीक को बताया कि उनके घरवाले उन्हें बहुत ही पसंद करते हैं और बादशाह घरवालों के लिए गिफ्ट्स लेकर भी पहुंचे।