नडाल एटीपी रैंकिंग में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। पहले पायदान पर उनके ही देश के कार्लोस अल्कारेज हैं। वह हाल ही में लेवर कप में दिखाई दिए थे। यह स्विट्जरलैंड के टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर का आखिरी टूर्नामेंट था।
स्पेन के टेनिस स्टार और 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके राफेल नडाल शनिवार (आठ अक्तूबर) को पहली बार पिता बने। उनकी पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो ने बेटे को जन्म दिया। नडाल ने जुलाई में बताया था कि पेरेलो मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 6
नडाल और मारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने इस बात की जानकारी दी कि नडाल पिता बन गए हैं। फैंस और दुनिया भर के एथलीट नडाल को लगातार बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
नडाल और मारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
रियल मैड्रिड ने ट्वीट में लिखा, ''हमारे प्रिय मानद सदस्य राफेल नडाल और मारिया पेरेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई। हम इस पल की खुशी शेयर करने में आपके साथ शामिल हैं। शुभकामनाएं!"
नडाल और मारिया एक कार्यक्रम के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
नडाल ने 19 अक्तूबर 2019 को मारिया से शादी की थी और तीन साल बाद दंपति को अपने पहले बच्चे का आशीर्वाद मिला है। 36 साल के नडाल टेनिस पर ध्यान देने के लिए पहले पिता नहीं बनना चाहते थे।
विज्ञापन
5 of 6
रोजर फेडरर और राफेल नडाल
- फोटो : सोशल मीडिया
नडाल एटीपी रैंकिंग में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। पहले पायदान पर उनके ही देश के कार्लोस अल्कारेज हैं। वह हाल ही में लेवर कप में दिखाई दिए थे। यह स्विट्जरलैंड के टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर का आखिरी टूर्नामेंट था। वह सिर्फ पुरुष युगल में ही खेले थे। नडाल और फेडरर ने इस ऐतिहासिक मैच में जोड़ी बनाई थी, लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा था।
मैच समाप्त होने के बाद फेडरर काफी देर तक रोए थे। उनके साथी खिलाड़ी नडाल की आंखों में भी आंसू थे। दोनों मैच के बाद कुर्सी पर काफी देर तक बैठे रहे और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रोए। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। नडाल ने इस हार के बाद टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। वह पत्नी फ्रांसिस्का की देखभाल के लिए लंदन से स्पेन लौट गए थे।