फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में जलवा बिखेरेंगी नोरा फतेही, जेनिफर लोपेज और शकीरा के क्लब में हुईं शामिल

Wed, 05 Oct 2022 10:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

नोरा शकीरा और जेनिफर लोपेज के क्लब में शामिल हो गई हैं। शकीरा ने 2010 फीफा वर्ल्ड कप का एन्थम सॉन्ग 'वाका-वाका' गाया था और उस पर परफॉर्म किया था। वहीं, जेनिफर लोपेज 2014 में ब्राजील में हुए फीफा वर्ल्ड कप के एन्थम सॉन्ग 'वी आर वन' में रैपर पिटबुल के साथ नजर आई थीं। 
विज्ञापन
1 of 6
नोरा फतेही, जेनिफर लोपेज और शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया
अगले महीने से फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है। कतर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए 32 टीमों ने क्वालिफाई किया है। कतर मेजबान होने के नाते यह वर्ल्ड कप खेलेगा। यह फीफा वर्ल्ड कप बॉलीवुड स्टार और ग्लोबल आइकन नोरा फतेही के लिए भी खास रहने वाला है। दरअसल, नोरा फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करती दिखेंगी। नोरा को फीफा वर्ल्ड कप के एन्थम सॉन्ग में शामिल किया गया है। वह इस गाने में डांस करती और गाना गाती नजर आएंगी। गाने का रिलीज डेट भी तय है। सात अक्तूबर को यह गाना ऑफिशियली रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद नोरा ने दी है।
विज्ञापन

2 of 6
नोरा फतेही - फोटो : social media
इस मामले में नोरा शकीरा और जेनिफर लोपेज के क्लब में शामिल हो गई हैं। शकीरा ने 2010 फीफा वर्ल्ड कप का एन्थम सॉन्ग 'वाका-वाका' में परफॉर्म किया था और वह गाना भी गाया था। वहीं, जेनिफर लोपेज 2014 में ब्राजील में हुए फीफा वर्ल्ड कप के एन्थम सॉन्ग 'वी आर वन' में रैपर पिटबुल के साथ नजर आई थीं। नोरा फीफा वर्ल्ड कप में भारत और साउथ ईस्ट एशिया का प्रतिनिधित्व करने वालीं एकमात्र एक्टर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल के फीफा एन्थम को म्यूजिक बैंड रेड वन ने प्रोड्यूस किया है। नोरा साथ ही ओपनिंग सेरेमनी में भी नजर आ सकती हैं। फीफा एन्थम के पहले झलक को खुद नोरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके अलावा वह फीफा वर्ल्ड कप के क्लोजिंग सेरेमनी में भी नजर आ सकती हैं। इस दौरान वह हिंदी में इस गाने को गाती दिख सकती हैं। 

4 of 6
नोरा फतेही - फोटो : instagram
नोरा का फीफा वर्ल्ड कप में शामिल होने में खास बात यह है कि भारत अब फीफा वर्ल्ड कप से अनऑफिशियली जुड़ गा है। उन्हें फीफा में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। कतर में होने वाला यह टूर्नामेंट मिडिल ईस्ट और अरब देशों में होने वाला पहला फीफा वर्ल्ड कप है। 20 नवंबर से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। फीफा वर्ल्ड कप का क्रेज ऐसा है कि दुनियाभर से फैन्स इसे देखने पहुंचते हैं। यहां तक कि भारत में भी इस टूर्नामेंट को लेकर अलग क्रेज रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फीफा ने बताया है कि उसने अभी तक इस टूर्नामेंट के 24.5 लाख टिकट बेच दिए हैं। इसमें दुनियाभर के फैन्स शामिल हैं। टिकटों की सबसे बड़ी संख्या कतर, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, सऊदी अरब, मैक्सिको, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, अर्जेंटीना, ब्राजील और जर्मनी के प्रशंसकों द्वारा खरीदी गई है। इस दौरान बिकी टिकटों में सबसे ज्यादा मांग कैमरून-ब्राजील, ब्राजील - सर्बिया, पुर्तगाल-उरुग्वे, कोस्टा रिका-जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया-डेनमार्क जैसे ग्रुप स्टेज मैचों के लिए रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नोरा फतेही - फोटो : Instagram
टिकटों की बिक्री के अगले दौर के लिए तारीखों की घोषणा इसी महीने की जाएगी। फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल 18 दिसंबर को खेला जाएगा। इस साल नवंबर-दिसंबर में कतर में होने वाले विश्व कप में 32 टीमें हिस्सा ले रही है, जिन्हें चार-चार कर आठ ग्रुप में बांटा गया है। लियोनल मेसी की अर्जेंटीन को ग्रुप-सी में और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को सबसे आखिरी ग्रुप-एच में रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें