फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने से पहले जरूर करें इस मंत्र का जाप, दूर होगी नींद से जुड़ी समस्याएं

Mon, 25 Sep 2017 01:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
आज की दौड़-भाग वाली जिंदगी में किसी के पास अपने लिए वक्त नहीं बचा है, यहां तक कि ठीक तरह से नींद लेने के लिए भी नहीं । कई लोग तनाव के चलते अनिद्रा की समस्या से गुजर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को रात में बुरे सपने आते है जिससे वे अक्सर परेशान होते रहते है। इसके लिए लोग सोने के लिए कई तरह के दवाईयों का सेवन भी करते है जिसका आगे चलकर बुरा असर पड़ता है। यदि कुछ मंत्रों का नियमित जाप करें तो नींद संबंधी परेशानियों का अंत हो सकता है। 

पढ़ें- नवरात्रि 2017: 9 दिन तक बोलें मां दुर्गा का ये खास मंत्र, हमेशा के लिए तनाव हो जाएगा दूर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यदि आपको भी रात में सोते समय अक्सर बुरे सपने आते या फिर रात को नींद में चौंक कर उठ जाते हैं तो सोने से पहले ''ऊं सा ता ना मा" नामक इस आध्यात्मिक मंत्र का जाप जरूर करें। रोज रात में इस मंत्र का जाप करने से दिमाग के अंदर जाकर नसों को आराम देता है और अच्छी नींद आती है।
विज्ञापन

3 of 5
अच्छी नींद के लिए और काम के तनाव को कम करने के लिए "हर हर मुकुन्दे" मंत्र का जाप करें। यह मंत्र दिमाग को शांत करने और नींद लेने में मदद करता है। इस मंत्र का जाप करने से डर दूर होता है।

पढ़ें- 'ॐ' बोलते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान, होगा बड़ा फायदा

4 of 5
भगवान गणेश जी को विध्नहर्ता कहते है इसलिए रात में सोने से पहले गणेश मंत्र " ऊं गन गणपतये नम:" का जाप करें। रात को सोते समय हर तरह की समस्या का निदान करने के लिए यह सबसे अच्छा मंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आप को रात में बुरे सपने आते है और बेचैनी होती है तो हनुमान जी के 'शाबर मंत्र' का जाप करें, इससे भूत-प्रेत का डर और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें