फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव लाइफ होगी और भी मजेदार, रोज खाएं ये चीज

Sun, 24 Sep 2017 03:23 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप
खीर का स्वाद बढ़ाना हो या फिर दूध को खुशबूदार बनाना हो, इलायची मददागार साबित होती है। लेकिन क्या आपको पता है छोटी सी इलायची सेहत और पार्टनर के साथ हमारे रिश्ते के लिए भी बड़ी फायदेमंद होती है। तो चलिए आपको इलायची से होने वाले फायदे बताते हैं।

पढ़ें- रोज सुबह पिएं एक कप लेमन टी, इस बड़ी बीमारी से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन

2 of 5
इलायची
वैवाहिक जीवन को सुखी बनाए
इलायची वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने में मददगार साबित होती है। इलायची में एक खास प्रकार का पोषक तत्व होता है जो सर्दियों में आपके शरीर को गर्म और गर्मियों में शरीर को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये नर्व के डिसऑर्डर को ठीक करने में मददगार होता है जिसकी वजह से दिमाग शांत रहता है और ज्यादा ऊर्जावान होता है। दिमाग में शांति और लव लाइफ का सीधा संबंध होता है। जब दिमाग शांत होता है तो इंसान का दिमाग सभी कार्यों को सुचारू रूप से करता है। 

इसके अलावा इलायची की महक आपके मूड को बनाने में मदद करती है। इसलिए रोजाना दो से तीन इलायची खाने से लव लाइफ अच्छी रहती है और आपका पार्टनर हमेशा खुश रहता है।  

पढ़ें- रोज पिएं ये खास जूस, नहीं भूलेंगे कोई भी चीज
विज्ञापन

3 of 5
फिटनेस
कब्ज से देती है राहत
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो इलायची का सेवन करना आपके लिए लाभकारी होता है। ऐसे में या तो आप इलायची को साबुत खा लें या फिर पानी में पकाकर पिएं। ऐसा करना कब्ज की समस्या में अराम देगा। 

पढ़ें- इन लड़कों से दूर भागती हैं लड़कियां, लड़के हो जाएं सावधान
 

4 of 5
योग और स्वास्थ्य
मुंह की दुर्गन्ध को करे दूर
इलायची माउथ फ्रेशनर का भी काम करती है। इसका सेवन करने से मुंह की दुर्गन्ध दूर होती है इसे आप अपने मुंह में डाले भी रह सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग और स्वास्थ्य
रक्त संचार में मददगार
छोटी इलायची खाने से शरीर में रक्तसंचार तेज गति से होने लगता है। इसके साथ ही अस्थमा, खांसी और जुकाम में भी इसका सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें