विद्वान लोगों का सम्मान करना चाहिए।
- फोटो : Google
विद्वानों का करें सम्मान
जहां विद्वानों का मान-सम्मान नहीं होता है, वहां समृद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती है। यह बात गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कही है। विद्वान लोग अपने बौद्धिक कौशल की मदद से समाज को बेहतर बनाने के विचार देते हैं। उनके विचार लोगों के लिए हमेशा कल्याणकारी होते हैं, जिनसे प्रेरणा पाकर लोग बेहतरी की ओर अग्रसर होते हैं। इसलिए यदि आप अपने जीवन में कामयाब होना चाहते हैं तो सदैव विद्वान लोगों का मान-सम्मान करें।