फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 महान व्यक्तियों की बातें भर देंगी जीवन में ऊर्जा, हर जगह मिलने लगेगा मान- सम्मान

Tue, 17 Mar 2020 10:38 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देश विदेश में कई ऐसे महान व्यक्ति हुए हैं, जिनके विचारों को पढ़ने से ही हमारा जीवन बदल जाता है। जीवन में जब हमें कुछ समझ नहीं आता तब इन महान व्यक्तियों के विचार ही हमारा मार्गदर्शन करते हैं। आइए, आज जानते हैं कुछ महान व्यक्तियों की बातें जो हमारे जीवन में नई ऊर्जा भर देंगी।
विज्ञापन

2 of 5
स्वामी विवेकानंद
  • दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।
  • एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
  • किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
  • उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य हासिल ना हो जाए।
  • एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो।  उसके बारे में सोचो. उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने दिमाग, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।
  •  खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।
  • सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना। खुद पर विश्वास करो।
  •  जो आग हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है। यह अग्नि का दोष नहीं है।
  • मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
  • इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे। उनका कहना था कि व्यक्ति को सपने देखने चाहिए। कुछ नया करने की उमंग हमेशा बनी रहनी चाहिए। अगर हम सपने नहीं देखेंगे तो जीवन में प्रगति नहीं कर पाएंगे।
  • शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा। उन्होंने शिक्षा को हमेशा ही बहुत महत्व दिया। 
  • विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए। उनका मानना था की विज्ञान का सदुपयोग होना चाहिए। विज्ञान से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। विज्ञान का उपयोग विकास के लिए होना चाहिए विनाश के लिए नहीं।
  • तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुँच जाओ- यही, अद्वितीय हो तुम। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ़ रहो।

4 of 5
सुभाष चंद्र बोस
  • सफलता हमेशा असफलता के स्तंभ पर खड़ी होती है। इसलिए किसी को भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए।
  • यदि कभी झुकने की नौबत आ जाए तो वीरों की तरह झुकें।
  • जो फूलों को देखकर मचलते हैं उन्हें कांटे भी जल्दी लगते हैं।
  • याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।
  • उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमे हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए।
  • हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल खून से चुकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैक मा
  • चीन के एक गरीब परिवार में जन्मे जैक मा ने बतौर अंग्रेजी शिक्षक अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 30 नौकरियों से हटाया जा चुका है परन्तु कंप्यूटिंग से कोई पुराना वास्ता नहीं होने के बावजूद भी जैक मा ने अपने अपार्टमेंट में ही अलीबाबा की नींव रखी।                                                                                                     
  • फॉर्ब्स की 2017 की सूची के अनुसार, जैक मा चीन के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं। फॉर्ब्स में उनकी दौलत 36.6 अरब डॉलर बताई गई थी और 420 अरब डॉलर की कंपनी अलीबाबा में जैक मा की लगभग नौ प्रतिशत हिस्सेदारी है।ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे जैसे शॉपिंग इवेंट के जरिए जैक मा ने अमरीका में भी अपनी धाक जमाई।                     
  • जैक मा ने दस साल पहले अपने वारिस के बारे में सोचना शुरु किया था. साल 2013 में उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष बनने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की कुर्सी छोड़ी। उन्होंने इसके बाद जैक मा फाउंडेशन के जरिए चीन के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए काम शुरू किया। अलीबाबा के संस्थापक साझेदार की भूमिका में रहते हुए जैक मा अब शिक्षा की ओर लौटना चाहते हैं। इस सिलसिले में उन्होंने ब्लूमबर्ग को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि कई चीजें हैं, जिन्हें वो बिल गेट्स से सीख सकते हैं।
  • पिछले साल जनवरी में जैक मा ने कहा था कि न्यूयॉर्क में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाक़ात बहुत अच्छी रही थी। मुलाक़ात के बाद जैक मा ने कहा था कि ट्रंप और वो दोनों सहमत हुए कि अमरीका-चीन संबंध मजबूत, अधिक दोस्ताना और बेहतर होने चाहिए। तब ट्रंप ने जैक मा की ये कहते हुए तारीफ़ की थी कि वो एक महान उद्यमी हैं जो चीन और अमरीका दोनों से प्यार करते हैं। लेकिन जैक मा ऐसे समय कुर्सी छोड़ रहे हैं जब चीन के निर्माता और कारोबार, अमरीका के साथ ट्रेड वॉर की वजह से कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
  • जैक मा चर्चा में लगातार बने रहते हैं। साल 2017 में जैक मा ने अलीबाबा की वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत माइकल जैक्शन की तरह परिधान पहना था। पिछले साल उन्होंने अभिनय की दुनिया में क़दम भी रखा. जैक मा एक शॉर्ट फिल्म में मार्शल आर्ट्स मास्टर जेट ली के साथ नज़र आए थे। जैक मा मार्शल आर्ट्स के फैन ही नहीं हैं बल्कि 30 साल से अधिक समय से ताई ची का अभ्यास भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें