Happy Krishna Janmashtami 2021: आज देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, द्वापर युग में भाद्रपद मास कृष्ण की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और वृष लग्न में भगवान कृष्ण का अवतरण हुआ था। वे जगत के पालनहार भगवान विष्णु के अवतार थे और धर्म की स्थापना के लिए उन्होंने यह अवतार लिया था। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं अमर हैं। मथुरा-वृंदावन में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उनकी लीलाओं को कथा के रूप में सुना या पढ़ा जाता है। कंस वध से लेकर अर्जुन को दिए गीता ज्ञान तक उनके जीवन की हर एक घटना से समाज को सीख मिलती है। उनमें हर परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाने की कला थी। इसलिए हम आपको बताने जा रहे श्रीकृष्ण की उन बातों के बारे में जिनसे आप अपने जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी श्रेष्ठ फल पा सकते हैं। आइए जानते हैं कौनसी हैं ये चार बातें -