फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ रखें ये 4 चीजें, मिलेगी विशेष कृपा

Sun, 13 Aug 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
15 अगस्त को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव है। भादों माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। हिन्दूओं के घरों में भगवान कृष्ण की मूर्ति अवश्य होती हैं कुछ लोग भगवान कृष्ण को बाल स्वरूप की पूजा की जाती है, लेकिन बालगोपाल की पूजा आराधना करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

यह भी पढ़े- जन्माष्टमी 2017: इस कारण से भगवान श्रीकृष्ण को पसंद है माखन मिश्री और 56 भोग
विज्ञापन

2 of 6
जिस घर में भगवान बाल गोपाल की मूर्ति की पूजा होती है वहां पर तुलसी की माला का होना बहुत आवश्यक माना गया है क्योंकि भगवान को तुलसी बहुत पंसद  होती है। इससे घर के वास्तुदोष खत्म होते है और भगवान की कृपा मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
बांसुरी भगवान कृष्णजी को बेहद अच्छी लगती है इसलिए श्रीकृष्णजी की मूर्ति के पास बांसुरी रखना चाहिए इससे वास्तुदोष कम होता है और घर मे धन-धान्य बना रहता है।

4 of 6
जब भी अपने घर में बाल गोपाल को रखें तो इनके साथ मोर पंख जरूर रखें। मोर पंख रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में भगवान की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

5 of 6
भगवान कृष्ण को माखन खाना बहुत पंसद होता है इसलिए जब भी सुबह और शाम को भगवान की पूजा करें तो उनको भोग में मिश्री के साथ माखन जरूर खिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर में अगर बाल गोपाल की मूर्ति की पूजा की जाती है तो कृष्ण को वैजन्ती की माला जरुर रखनी चाहिए और यह माला हमेशा उनके गले में उन्हें अवश्य पहनाएं  इससे भगवान प्रसन्न होते है 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें