फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya niti: जिन लोगों की पत्नी में होते हैं ये गुण, किस्मत वाले होते हैं वे लोग

Sun, 14 Nov 2021 11:10 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र की बातें आज इतना समय बीत जाने के बाद भी प्रासंगिक हैं। नीतिशास्त्र में मनुष्य के निजी जीवन से लेकर दोस्ती, व्यापार, नौकरी और समाज में रहन-सहन के संबंध आचार्य चाणक्य ने अपने विचार प्रकट किए हैं। जहां कुछ लोग उनके विचारों से सहमत रहते हैं तो वहीं कुछ लोगों को उनके द्वारा बताई गई बातों से असहमति रहती है। फिलहाल यह मनुष्य के मस्तिष्क पर निर्भर करता है कि वह किसी भी चीज को किस प्रकार से समझता है। यदि चाणक्य नीति की बातों में छिपे सार को समझने का प्रयास किया जाए और उन बातों का अनुसरण करें तो जीवन को सफल व सुखमय बनाया जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने स्त्रियों और दांपत्य जीवन को लेकर भी नीतिशास्त्र में महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। नीतिशास्त्र में महिलाओं के कुछ गुण बताए गए हैं। जिन लोगों का विवाह इन गुणों से युक्त स्त्री से होता है, उनके जीवन में हमेशा सुख की वर्षा होती है। ऐसे लोगों को बेहद भाग्यशाली माना जाता है।
 
 
 
विज्ञापन

2 of 4
Chanakya niti - फोटो : social media
धर्म परायण-
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिसकी स्त्री धर्म के मार्ग पर चलने वाली होती है, उसके जीवन में सदैव सुख का वास होता है। ऐसी स्त्री स्वयं के साथ अपने परिवार का मान भी बढ़ाती है। धर्म परायण स्त्री अपनी संतान को भी धर्म के मार्ग पर चलना सिखाती है। ऐसी स्त्री का विवाह जिससे होता है, वह बहुत भाग्यशाली होता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
Chanakya niti - फोटो : social media
धैर्य-संतोष रखने वाली-
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस स्त्री में धैर्य और संतोष होते हैं, वह हर परिस्थिति में अपने पति का साथ निभाने वाली होती है। जिस स्त्री में ये गुण होते हैं, उसका पति मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों का सामना भी आसानी से कर लेता है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
Chanakya niti - फोटो : social media
मृदुभाषिणी-
जो स्त्री मृदुभाषिणी होती है, वह घर-परिवार को बांधकर रखने वाली होती है। ऐसे घर में सदैव सुख शांति का वास होता है। ऐसी स्त्री घर को स्वर्ग के समान बना देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें