Chanakya niti
- फोटो : social media
पति-पत्नी के मध्य की बातें-
नीतिशास्त्र के अनुसार व्यक्ति को कभी भी अपने दांपत्य जीवन की बातें किसी और से साझा नहीं करनी चाहिए। पति-पत्नी के मध्य का वार्तालाप स्वयं तक ही रखना चाहिए। खासतौर पर यदि आपके और जीवनसाथी के बीच किसी प्रकार का झगड़ा हो तो किसी तीसरे से इस बात का जिक्र भूलकर भी नहीं करना चाहिए चाहे वह आपका कितना भी विश्वासपात्र मित्र ही क्यों न हो। इससे आपको आगे चलकर मान-सम्मान की हानि उठानी पड़ती है। इसके साथ ही आपके रिश्ते में दरार भी आती है।