फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य के अनुसार खूब पैसा कमाने वाले हमेशा इन 4 बातों का रखते हैं ध्यान

Wed, 21 Oct 2020 04:47 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
Chanakya Niti for Money: चाणक्य नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर नीतियों के रूप में सफलता के ऐसे मंत्र बताए गए हैं जिनका पालन कर व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है। चाणक्य के अनुसार, धन कमाने के लिए व्यक्ति को हमेशा चार चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए। ये चार चीजें इस प्रकार हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अपने कार्य-व्यापार के प्रति न बरतें लापरवाही 
कार्य व्यापार में खूब लाभ कमाने के लिए सबसे पहली प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि अपने कर्म के प्रति वफादारी। यदि आप अपने काम लेकर गंभीर नहीं होंगे और लापरवाही से कार्य करेंगे तो आप उस कार्यक्षेत्र में कभी भी तरक्की नहीं कर पाएंगे। इससे आपके पास धन नहीं आएगा। आचार्य चाणक्य कहते हैं जो लोग अपने कार्य व्यापार की तरक्की से जुड़े मुद्दों को कल पर टालते हैं और दिन-प्रतिदिन अपने व्यवसाय को बढ़ाने की कोशिश नहीं करते हैं उन्हें जीवन पैसों की कमी के साथ व्यतीत करना पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
कठिन परिश्रम के लिए रहें तत्पर 
चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को अपनी मंजिल को पाने के लिए कठिन परिश्रम से कतई भी घबराना नहीं चाहिए। आलसी लोग सदैव ही अपने भाग्य को कोसते दिखाई देते हैं, लेकिन मेहनती लोग अपना भाग्य स्वयं बनाते हैं। अधिक धन कमाने वाला व्यक्ति हमेशा मानसिक या शारीरिक मेहनत के लिए तैयार रहता है। आपकी यही कोशिश होनी चाहिए कि आप जो पाना चाहते हैं उसके लिए मेहनत करने के लिए भी तैयार रहें।

4 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धार्मिक कार्यों को दें महत्व 
कई बार ऐसा होता कि हमारी लाख कोशिशों के बाद भी धन लाभ नहीं हो पाता है। धन का आगमन तो होता है परंतु पैसा बचता नहीं है। ऐसी स्थिति में जातकों को धार्मिक कार्यों में रुचि लेनी चाहिए। आचार्य चाणक्य यह मानते थे कि परिश्रम के साथ-साथ किस्मत भी व्यक्ति के जीवन में खास भूमिका अदा करती है। इसलिए जातकों को अपने सोए भाग्य को जगाने के लिए कर्म के साथ-साथ धर्म पर विश्वास रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सोच-समझकर लें फैसले
चाणक्य के अनुसार वह व्यक्ति बेहद ही सफल माना जाता है जो हमेशा अपने निर्णय सोच-समझकर लेता है। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कार्य करने वाला व्यक्ति हमेशा अच्छे परिणाम पाता है। इसलिए धन से जुड़े मामलों को बेहद ही सोच-समझकर लेना चाहिए। खासकर अगर आप कमाए हुए धन को खर्च कर रहे हैं तो उसके बारे में आपको बहुत ही सोच-समझकर कदम उठाने चाहिए। क्योंकि पैसा खर्च करना बहुत आसान काम है लेकिन कमाना उतना ही मुश्किल होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें