फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार ये 6 लोग कभी नहीं बन सकते हैं अमीर

Mon, 19 Oct 2020 07:01 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
चाणक्य नीति शास्त्र में मनुष्य के कल्याण हेतु ऐसी कई बातें हैं जिनका पालन कर व्यक्ति सफलता की ऊंचाई को छू सकता है। इस नीति ग्रंथ में सूत्रों के रूप में आचार्य चाणक्य के ज्ञान और अनुभव का भंडार है जो लोगों के लिए बेहद ही कल्याणकारी है। उदाहरण के लिए चाणक्य नीति के इस श्लोक बताया गया है कि किन लोगों के घर में दरिद्रता बनी रहती है।  

कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं बह्वाशिनं निष्ठुरभाषिणं च।
सूर्योदये चास्तमिते शयानं विमुञ्चतिश्रीर्यदि चक्रपाणि:।। 
विज्ञापन

2 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग अपने आस-पास स्वच्छता नहीं रखते हैं, और गंदे वस्त्र पहनते हैं ऐसे लोगों के पास कभी लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं। ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान भी नहीं मिलता है।
विज्ञापन

3 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
  • आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने दांतो की साफ-सफाई नहीं करता है उसके पास कभी लक्ष्मी नहीं रुकती हैं। ऐसे लोगों से लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती हैं जिसके कारण व्यक्ति दरिद्र हो जाता है। 

4 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
  • जो लोग अपनी वाणी में संयम नहीं रखते हैं या कठोर वाणी बोलते हैं, उनके पास लक्ष्मी जी कभी नहीं रुकती हैं। क्योंकि किसी दूसरे व्यक्ति के मन को ठेस पहुंचाने वाले लोगों से लक्ष्मी जी रुठ जाती हैं। ऐसे लोग गरीब हो जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
  • जो लोग आवश्यकता से अधिक भोजन करते हैं वे दरिद्र हो जाते हैं क्योंकि आवश्यकता से अधिक भोजन का उपभोग करना व्यक्ति को गरीबी की ओर ले जाता है, साथ ही ऐसे व्यक्ति कभी स्वस्थ भी नहीं रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
  • जो लोग सुबह से संध्या तक सोए रहते हैं, उनके ऊपर कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। सूर्योदय के बाद तक सोए रहने वाले व्यक्ति हमेशा दरिद्रता का सामना करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
  • चाणक्य के अनुसार जो लोग छल-कपट या बुरे कार्यों से पैसा कमाते हैं उनके पास ज्यादा देर तक पैसा नहीं टिकता है। ऐसे लोग परेशानियों से घिर जाते हैं जिसके कारण जल्द ही उनका पैसा बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें