फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: इन पांच खूबियों वाले इंसानों को ही मिलती है सफलता

Sun, 28 Jun 2020 06:31 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
किसी भी काम में सफलता पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। सफलता पाने का कोई अन्य दूसरा रास्ता नहीं होता है। हां ये जरूर को आपको सफलता कब और कितनी मिलेगी ये सब आपकी किस्मत पर ही निर्भर करता है। अगर मेहनत और किस्मत दोनों का साथ मिल जाए तो सफलता मिलनी एकदम तय है। जीवन को सुखमय बनाने के लिए काम में सफल होना बहुत ही जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य जो एक अर्थशास्त्री होने के साथ सफल और कुशल रणनीतिकार भी थे उन्होंने सफलता पाने के लिए कुछ सूत्रों का जिक्र किया है।
विज्ञापन

2 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
शिक्षा का महत्व
आचार्य  चाणक्य के अनुसार शिक्षा सबसे बड़ा शस्त्र होता है। शिक्षा से व्यक्ति के मन मस्तिष्क में फैले अंधकार को दूर करता है उसके सोचने और समझने की क्षमता को तीव्र कर हर तरह की परेशानी पर विजय प्राप्त कर सकता है। ऐसे में किसी भी काम में सफलता पाने के लिए शिक्षा का योगदान बहुत ही जरूरी होता है। शिक्षा है तो आपके अंदर हर एक चीज को करने का सामर्थ्य आपके अंदर स्वयं विकसित हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
लक्ष्य
किसी काम में सफलता तभी मिलती है जब आपका लक्ष्य पहले से निर्धारित हो। बिना लक्ष्य के सफलता नहीं प्राप्त की जा सकती है। लक्ष्य साधकर उसी दिशा में निरतंर कार्य करने से ही आसानी से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

चाणक्य नीति: पति-पत्नि को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान, सुखमय रहेगा वैवाहिक जीवन

 

4 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
अनुशासन
कोई काम तब तक सफल नहीं हो सकता है जब उस काम में अनुशासन न हो। इसलिए किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में अनुशासन का होना बहुत ही जरूरी है। अनुशासन का अभाव असफलता की ओर ले जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
Chanakya Neeti
प्रबंधन
जितना किसी काम में अनुशासन का होना जरूरी होता है उतना ही उस काम को लेकर प्रबंधन की भूमिका भी अहम मानी जाती है। बिना उचित प्रबंधन के कार्य में सफलता पाना असंभव होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
मेहनत
मेहनत और लगन ही किसी काम के सफल होने की कुंजी है। मेहनत से ही लक्ष्य के उस मुकाम तक पहुंचा जा सकता है जिसे हासिल करने के लिए आपने मन बनाया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें