फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम ने भी माना राम से बड़ा है राम का नाम

Sat, 31 Aug 2019 10:38 AM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राम नाम
राम की महिमा अपरम्पार है। राम खुद कह गए राम से बड़ा राम का नाम। तो जो बात स्वयं राम कह गए वो कैसे गलत हो सकती है। दरअसल, जीवन का आधार ही राम नाम है। हर जगह राम नाम की महिमा का गुणगान है। राम सिर्फ एक नाम नहीं है। राम नाम तो सबसे बड़ा मन्त्र है। राम नाम की महिमा तो ये है की सदाशिव भोले शंकर भी राम नाम जपते रहते हैं। इसी नाम का वो हर प्रहर जाप करते रहते है। संसार चल ही राम नाम से रहा है। सूर्य, चन्द्रमा, अग्नि, वायु सभी में जो शक्ति है वो सब राम नाम की है।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
राम नाम
राम नाम तो अविनाशी है। दुनिया इधर से उधर हो जाए, सब कुछ बदल जाए पर यह राम नाम ज्यों का त्यों यूं ही सदा बना रहेगा। इस राम नाम की महिमा कभी भी कम नहीं होगी बल्कि दिन-प्रतिदिन इसकी महिमा बढ़ते ही जाएगी।  
विज्ञापन

3 of 7
राम नाम तो मणिदीप की तरह है जो कभी बुझता ही नहीं है। जैसे दीपक को चौखट पर रख देने से घर के अंदर और बाहर दोनों हिस्से प्रकाशित हो जाते हैं, वैसे ही राम नाम को जपने से अंतःकरण और बाहरी आचरण दोनों प्रकाशित हो जाते हैं। जीवन मैं आनंद ही आनंद हो जाता है। 

4 of 7
राम नाम भक्ति की महिमा का गुणगान करता है। सबसे बड़े भक्त बलशाली हनुमान जी भी इसी नाम का हर पल गुणगान किया करते हैं। इसी नाम की ध्वनि से वो खुश होते हैं। ये केवल एक नाम नहीं है भक्त की भक्ति है राम नाम, वीर की शक्ति है राम नाम, हनुमान जी का बल है राम नाम।  
विज्ञापन

5 of 7
ram ke naam
सभी पापो का काटनहार है ये राम नाम। राम के दोनों अक्षर मधुर और सुन्दर हैं। राम राम कहने से मुंह में मिठास पैदा होती है। दोनों अक्षर वर्णमाल की दो आंखें हैं। राम के बिना वर्णमाला भी अधूरी है। जगत् मैं सूर्य उजाला करता है। चन्द्रमा चांदनी बिखेरता है परन्तु इन दोनों में भी ग्रहण लगता है, लेकिन राम नाम इन सबसे अलग है उसमे कभी कोई ग्रहण नहीं लगता है, ना ही वो चन्द्रमा की तरह घटता है, राम नाम लगातार बढ़ता ही रहता है। कहा भी गया है राम नाम एक ऐसी पूंजी जो जितनी खर्च होती है उतनी ही बढ़ती चली जाती है। 
विज्ञापन

6 of 7
राम नाम तो अमृत के समान है। कहा गया है कि सिर्फ राम नाम जपने से ही बड़े-बड़े शास्त्रों का ज्ञान हो जाता है, जिसने पढ़ाई नहीं की, शास्त्र नहीं पढ़े उन्हें भी वेदों का ज्ञान हो जाता है। राम नाम तो वास्तविक ज्ञान करवाने वाला चतुर दुभाषिया है।

राम नाम जाप से रोम रोम पवित्र हो जाता है। साधक पवित्र हो जाता है। साधक के दर्शन ,स्पर्श मात्र से असर पड़ता है। अनिश्चिता दूर होती है शोक-चिंता दूर होते हैं। पापों का नाश होता है। साधक जहां कहीं भी रहते हैं वह धाम बन जाता है वे जहां चलते हैं वहां का वातावरण  पवित्र हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राम नाम की सबसे बड़ी महिमा ये है की इसे कही पर भी कभी भी लिया जा सकता है। राम नाम ही मुक्ति का मार्ग है  राम नाम की महिमा ही अपरम्पार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें