फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन इन उपायों से घर पर आती हैं मां लक्ष्मी...

Mon, 19 Jul 2021 02:59 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गणेश लक्ष्मी
शास्त्रों में देवी लक्ष्मी को धन, सुख-सुविधा और वैभव प्रदान करने वाली देवी माना गया है। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा- आराधना और कृपा पाने के लिए विशेष होता है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद हो जाए तो उस व्यक्ति के जीवन में धन-दौलत, ऐशोआराम और सुख- सुविधा की कोई भी कमी नहीं होती। ऐसे में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग उनकी पूजा के दौरान कई तरह के उपाय करते हैं। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ होता है। आज हम आपको शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की उपासना के बारे में बताएंगे।

देवी लक्ष्मी को लाल रंग बहुत ही प्रिय होता है इसलिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को रंग के कपड़े और फूल चढ़ाना चाहिए। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को हर शुक्रवार के दिन करने से मां प्रसन्न होगी और आपका घर धन और धान्य से भर जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
maa lakshmi
मां लक्ष्मी की पूजा में नारियल का विशेष महत्व होता है और शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा भगवान गणेश के साथ अवश्य करनी चाहिए। पूजा में नारियल का प्रयोग करने के बाद उस नारियल को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके ऊपर चल रही आर्थिक परेशानियां दूर होने लगेगी।
विज्ञापन

3 of 6
maa lakshmi
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा भगवान गणेश के साथ-साथ विष्णु जी की भी करनी चाहिए। इस दिन दक्षिणावर्ती शंख का प्रयोग कर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का जल से अभिषेकर करें। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु संग माता लक्ष्मी का दक्षिणावर्ती शंख से जलाभिषेक करने घर में सुख संपन्नता का वास होता है।

4 of 6
maa lakshmi
शुक्रवार के दिन न करें ये काम
महिलाओं को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। शुक्रवार या किसी अन्य दिन किसी महिला या कन्या का अपमान नहीं करना चाहिए। किसी किन्नर का अपमान तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जहां पर महिलाओं का सम्मान नहीं होता है, वहां कभी भी लक्ष्मी जी वास नहीं करती हैं। ऐसे घर में हमेशा दरिद्रता का वास होता है।
विज्ञापन

5 of 6
Goddess Laxmi - फोटो : Social Media
 शुक्रवार के दिन किसी से कर्ज लेना या किसी को कर्ज देना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिन दिया गया धन वापस आने में बहुत मुश्किल होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
goddess laxmi
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का स्वामी माना गया है और चीनी का संबंध शुक्र ग्रह एवं चंद्रमा दोनों से हैं, इसलिए शुक्रवार को किसी को भी चीनी नहीं देनी चाहिए। इससे शुक्र ग्रह कमजोर होता है। जिससे सुख-सुविधाओं में कमी आती है, और आपकी आर्थिक स्थिति खराब होती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें