सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए ये महीना उतना लाभप्रद नहीं रहेगा। करियर में छोटी मोटी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। करियर की दृष्टि से सितंबर माह में उतार चढ़ाव रहने वाला है। बस आपको अपनी उग्रता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। राहु आपके दशम भाव में विराजमान हैं, जो कर्म, व्यवसाय, पद, ख्याति का भाव माना जाता है। तो राहु के इस गोचर के परिणामस्वरूप आप करियर को लेकर काफी सक्रिय यानी कर्मशील रहेंगे। आपको अपनी हाजिरवाबी से नौकरी में काफी लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है।