फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 02 जुलाई 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 02 Jul 2021 07:06 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : number
अंक - 1
आर्थिक निवेश के लिए दिन अनुकूल है। कुछ लोग नए अनुसंधान और खोज में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है। सिर पर चोट लग सकती है या बुखार से परेशान हो सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
आज शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। परिवार के साथ ताल-मेल बिठाने के लिए अच्छा दिन है। भविष्य की अच्छी योजनाओं पर विचार करें। आने वाला समय बहुत ही शुभकारी है।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - क्रीम

4 of 10
अंक – 3
धन मिलने की संभावना है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं। उनकी संगति से दूर रहें। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलतफहमी थी। वे सारी शंकाएं दूर होंगी। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सरकारी एवं वित्तीय काम बनेंगे। खर्च बढ़ने संबंधी कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। घरेलू परेशानी खत्म होंगी। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – ग्रीन
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
आज व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। आज यात्रा में सावधान रहें। चोरी हो सकती है। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर रहें। जीवनसाथी से अनबन रहेगी। शुभ अंक – 12
शुभ रंग – ब्राउन
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
घर के कामकाज में व्यस्त रह सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। हिम्मत और लगन के साथ काम को अंजाम देने की कोशिश करें। सरकारी काम पूरे होंगे। प्रेमी का साथ मिलेगा। प्रेम-संबंधों के लिए बेहतर दिन है।
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – ग्रे

8 of 10
अंक – 7
धन मिलने की संभावना है। हालांकि वह धन खर्च भी हो सकता है। आप व्यापार में रिस्क लेंगे, जो आगे चलकर सही साबित होगा। छात्र-छात्राओं को इंटरव्यू के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – लाल

9 of 10
अंक – 8
आज समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। सरकारी जॉब के लिए आज से तैयारी शुरू कर सकते हैं। घर-परिवार की समस्या चिंता का कारण हो सकती है। जीवनसाथी का मिला-जुला व्यवहार रहेगा। 
शुभ अंक - 9 
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
अपने परिजनों के साथ आप पार्टी एवं समारोह में भाग ले सकते हैं। सरकारी नौकरी या होटल में कार्यरत व्यक्तियों को नया आर्डर मुश्किल से मिलेगा। आंख में इन्फेक्शन हो सकता है। साफ पानी का प्रयोग करें। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लाईट लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें