फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 01 जुलाई 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 01 Jul 2021 07:06 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नौकरी व व्यापार में स्थितियां मजबूत होंगी। घर में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। नया आर्डर मिल सकता है। व्यर्थ की बात पर विवाद, कलह हो सकता है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नई जॉब मिलने की संभावना है। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। पति-पत्नी का मतभेद खत्म होगा और पैसा भी आयेगा, परन्तु टिक नहीं पाएगा। मित्रों व दोस्तों के साथ शाम बीतेगी।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लेमन

4 of 10
number
अंक - 3
कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर मन में शंकाएं रह सकती हैं। धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। ध्यान रखें कोई गलत शब्द का प्रयोग न करें। सावधानी बरतें। मन को रचनात्मक कार्यों में लगाएं। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
आर्थिक परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। किसी महत्वपूर्ण वस्तु की खरीददारी करेंगे। मेहनत खूब करेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएगा। पुराने मित्र मिलेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। 
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आपको कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता मिलेगी। स्वंय की कुशलता से आज जो कार्य कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी और कार्य को पूरा किए बगैर आपको चैन नहीं मिलेगा। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6 
व्यापार में कठिनाइयों के साथ सफलता मिलेगी। कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे, लेकिन घर परिवार में तनाव का वातावरण रहेगा। आपको अपने इच्छा के अनुकूल सफलता नहीं मिल पाएगी। मेहमानों का आवागमन रहेगा। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला

8 of 10
number
अंक - 7
कामकाज को लेकर आज यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेमिका पर ज्यादा खर्चा करेंगे। घर का सामान खरीद सकते हैं। ऑफिस के कामकाज से आपको कठिन लक्ष्य मिल सकता है। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – मेजेन्टा

9 of 10
number
अंक – 8
आज कार्य-व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पेट से सम्बन्धित समस्या बच्चों में बढ़ सकती है। समय रहते जांच करवाते रहें। दिन बच्चों के साथ अच्छा रहेगा। ध्यान रहे, आपकी आलोचना या निंदा हो सकती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज पारिवारिक जीवन में बड़े बुजुर्गों के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। नवीन वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। आप में समर्पण का भाव रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी।
शुभ अंक – 1 
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें