फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 जनवरी को बुध करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन छह राशियों की पलटेगी किस्मत

Tue, 05 Jan 2021 06:00 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
बुध का मकर राशि में गोचर - फोटो : Rohit Jha
Mercury Transit 2021: बुध देव 5 जनवरी 2021 मंगलवार को धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद बुध मकर राशि में अगली 25 जनवरी 2021 तक रहेंगे और फिर ये मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के इस गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध के मकर राशि में गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
बुध का गोचर आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही साथ ही बड़े लोगों से भी मेलजोल बढ़ेगा। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।  

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि
आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल कर लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता प्राप्ति के योग है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार भी बना सकती है, इसलिए सावधान रहें। किसी सरकारी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। जमीन ज्यादा से जुड़े मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। आर्थिक तंगी से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
आप अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य व्यापार में लगे रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
इस अवधि में स्वास्थ्य विशेषकर के पेट संबंधी विकार, चर्मरोग के प्रति चिंतनशील रहें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा धन हानि की संभावना रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
शिक्षा प्रतियोगिता में तो अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है लाभ उठाएं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद गहराने न दें। 

8 of 13
राशि
तुला राशि
आपके सुखों में वृद्धि हो सकती है। मकान वाहन संबंधी संकल्प की पूर्ति करेगा मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन यात्रा सावधानी पूर्वक करें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
यह गोचर आपको अति उत्साही और महा पराक्रमी बनाएगा। जो निर्णय लेंगे उसी में पूर्णरूप से सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। 

10 of 13
राशि
धनु राशि
आपका आर्थिक पक्ष बहुत मजबूत करेगा। सैलरी बकाया होगी तो उसके मिलने की भी संभावना बढ़ जाएगी। काफी दिनों से चला रहा तनाव भी कम होगा। अपनी वाणी कुशलता एवं सौम्य स्वभाव के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि
नौकरी में पदोन्नति सम्मान सम्मान की वृद्धि होगी केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग हैं।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
व्यय भाव में बुध का गोचर अधिक भागदौड़ और खर्च करवाएगा। आर्थिक तंगी से भी बचना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले अथवा झगड़े विवाद भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
बुध का गोचर हर तरह से कामयाबियों का सिलसिला बढ़ाएगा। एक से अधिक आय के साधन बनेंगे, जिसके फलस्वरूप आर्थिक पक्ष में और मजबूती आएगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य था बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें