हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस तरह से पूरे वर्ष में 12 शिवरात्रि आती हैं। धार्मिक पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस चतुर्दशी तिथि को ही करोड़ो सूर्य के समान तेजमय भगवान शिव के अग्नलिंग का उदय हुआ था। इसके अलावा माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती विवाह बंधन में बंधे थे, इसलिए फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार आषाढ़ मास में 08 जुलाई 2021 दिन बृहस्पतिवार को शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। शिव शिव भक्तों के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस दिन भगवान शिव के निमित्त व्रत रखकर उनकी पूजा आराधना के साथ इस दिन माता पार्वती की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसलिए यह तिथि बहुत ही महत्व रखती है। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन विधि-विधान से पूजा करने वालों पर भगवान शिव अपनी असीम कृपा बरसाते हैं और भक्तों के जीवन के सभी संकटो को दूर कर देते हैं। तो आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि का महत्व पूजा विधि व शुभ मुहूर्त।
विज्ञापन
2 of 4
मासिक शिवरात्रि 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मासिक शिवरात्रि का महत्व-
धार्मक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि के दिन श्रद्धा के साथ व्रत व पूजन करने से भगवान शिव की कृपा से बिगड़े काम बन जाते हैं और भगवान शिव की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जिन लोगों के विवाह में समस्याएं आ रही हो उनके लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत बहुत शुभफलदायी रहता है। मान्यता है कि इस व्रत से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं व मनचाहें वर की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
3 of 4
मासिक शिवरात्रि 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त-
आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी आरंभ- 08 जुलाई 2021 दिन बृहस्पतिवार सुबह 03 बजकर 20 मिनट से
आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी समाप्त- 09 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार सुबह 05 बजकर 16 मिनट पर