फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahalaxmi Vrat 2023: आज से महालक्ष्मी व्रत शुरू, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजा

Fri, 22 Sep 2023 02:00 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mahalaxmi Vrat 2023 - फोटो : iStock
Mahalaxmi Vrat 2023: आज यानी 22 सितंबर दिन शुक्रवार से महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है। इस व्रत का समापन 6 अक्तूबर को होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत होती है। इसका सामापन अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर होता है। धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित यह व्रत 16 दिन तक चलता है। इस दौरान मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दौरान किए गए व्रत, पूजा और उपाय बहुत जल्दी असर दिखाते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से जातक को बेशुमार धन-दौलत मिलती है। ऐसे में धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आज से 6 अक्तूबर रोजाना उनकी पूजा करें। चलिए जानते हैं महालक्ष्मी व्रत की पूजा विधि...

Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष के दौरान न करें ये गलतियां, वरना नाराज हो सकते हैं पूर्वज 
विज्ञापन

2 of 6
Mahalaxmi Vrat 2023 date and puja vidhi - फोटो : iStock
महालक्ष्मी व्रत की पूजा विधि
महालक्ष्मी व्रत 16 दिन के होते हैं और इसका  उद्यापन 16वें दिन होता है। महालक्ष्मी व्रत के इन दिनों में रोजाना सूर्योदय से पूर्व जाग जाएं और स्नान के बाद 16 व्रत का संकल्प लें। यदि आप 16 दिन का व्रत नहीं रख सकते हैं तो शुरू के 3 व्रत या आखिरी के 3 व्रत भी रख सकते हैं। इस व्रत में अनाज का सेवन नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Mahalaxmi Vrat 2023 date and puja vidhi - फोटो : iStock
16 दिन के व्रत का संकल्प लेने के लिए सबसे पहले कलाई पर 16 गांठ लगी मौली बांधें। महालक्ष्मी की पूजा शाम के समय शुभ मुहूर्त में करना अधिक फलदायी मानी जाती है। ऐसे में शाम के समय पुन: स्नान कर लाल वस्त्र पहनें और पूजा स्थल की सफाई कर चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं।

Dhanteras 2023: इस साल धनतेरस कब है? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और विधि

4 of 6
Mahalaxmi Vrat 2023 date and puja vidhi - फोटो : iStock
फिर केसर मिश्रित चंदन से चौकी पर अष्टदल बनाकर उस पर अक्षत डालें, फिर जल से भरा कलश और श्री यंत्र, दक्षिणावर्ती शंख, स्थापित करें। साथ ही हल्दी से कमल बनाकर उसपर हाथी पर बैठी माता लक्ष्मी की प्रतिमा रखें। इसके बाद मां लक्ष्मी के आठ रूपों की आराधना करें।
विज्ञापन

5 of 6
Mahalaxmi Vrat 2023 date and puja vidhi - फोटो : iStock
मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने चांदी के सिक्के और कौड़ी रखें। अब कमल के पुष्प, अक्षत, चंदन, लाल सूत, सुपारी, नारियल से मां लक्ष्मी की पूजा करें। मां लक्ष्मी को सफेद रंग की चीजों का भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahalaxmi Vrat 2023 date and puja vidhi - फोटो : iStock
आखिर व्रत की कथा को जरूर पढ़ें या सुनें। फिर गाय के शुद्ध घी के दीपक से मां लक्ष्मी की आरती करें। पूरे 16 दिन तक इस विधि से पूजन करने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें