फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता: आपके घर पर मां लक्ष्मी आने से पहले देती हैं कुछ संकेत, जानें कब-कब मिलते हैं ऐसे संकेत

Thu, 03 Jun 2021 11:46 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गणेश लक्ष्मी
हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को सुख, संपन्नता और वैभव प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी जिस किसी पर प्रसन्न होती हैं उसका घर धन सम्पदा और वैभव से भर देती हैं। हर कोई व्यक्ति धन प्राप्ति की इच्छा रखता है ताकि जीवन अच्छे से बीता सके। धन प्राप्त के लिए वह तरह के उपाय और मेहनत भी करता है। देवी लक्ष्मी जी की कृपा के बिना सुख सुविधा जुटाना और पैसों की कामना करना असंभव है। क्योंकि जहां-जहां देवी लक्ष्मी का वास होता है वहां पर हमेशा सुख और समृद्धि रहती है। पुराणों में ऐसी कई कथाएं हैं जिसके अनुसार जब जब देवी लक्ष्मी किसी स्थान का त्याग कर देती है वहां पर अंधकार और निराशा छा जाती है, वहीं आगमन पर संपन्नता और समृद्धि आ जाती हैं। जब भी देवी लक्ष्मी किसी निवास स्थान पर वास करने जाती हैं तो वहां कई तरह के शुभ संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। आइए जानते हैं इस तरह संकेतों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
maa lakshmi
सपनों के माध्यम से मां लक्ष्मी के आगमन के संकेत
जब भी किसी व्यक्ति के जीवन में मां लक्ष्मी आती हैं तो उसके पहले स्वप्न के माध्यम में व्यक्ति को संकेत मिलते हैं। जैसे अगर आप सपने में किसी सांप को उसके बिल के साथ देखते हैं आपको आकस्मिक धन प्राप्ति का संकेत मिलता है। इसी तरह स्वप्न में पेड़ पर चढ़ते हुए, किसी कन्या को नृत्य करते हुए देखने और सपने में देवी या देवता के दर्शन हो तो व्यक्ति को कहीं से आकस्मिक धन मिलने का संकेत माना जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
maa lakshmi
मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है ऐसे में अगर आपको अक्सर अपने आसपास उल्लू दिखें या फिर सपने में उल्लू  उड़ता हुआ आपके समीप आकर बैठ जाए तो समझिए मां लक्ष्मी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आप के ऊपर कृपा करने वाली हैं। जहां-जहां उल्लू होता है वहां मां लक्ष्मी जरूर जाती हैं।

4 of 5
maa lakshmi
अचानक से जब आपके आसपास हरी भरी चीजें दिखाई देने लगे तो समझिए आपके ऊपर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने वाला है। आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत करीब है। मां लक्ष्मी आपके निवास स्थान पर वास करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
maa lakshmi
माता लक्ष्मी के आगमन का एक संकेत यह भी होता है कि अगर आपको सुबह सुबह गन्ना दिखाई दे जाए तो समझिए आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। यह साफ संकेत है कि आपके घर पर बहुत ही जल्द सुख, समृद्धि और धन आने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें