फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Purnima 2021: गुरु पूर्णिमा पर करें ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल

Fri, 23 Jul 2021 10:27 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
guru purnima 2021
गुरु पूर्णिमा पर्व इस साल 24 जुलाई को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन गुरु की पूजा का विशेष महत्व होता है। भारत में इस दिन को बहुत श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। धार्मिक शास्त्रों में भी गुरु के महत्व को बताया गया है। गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि गुरु ही भगवान तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं। गुरु के बिना ज्ञान की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। गुरु की कृपा से सब संभव हो जाता है। गुरु व्यक्ति को किसी भी विपरित परिस्थितियों से बाहर निकाल सकते हैं। गुरु पूर्णिमा महाकाव्य महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म दिवस मनाया जाता है। वेदव्यास संस्कृत के महान ज्ञाता थे। सभी 18 पुराणों का रचयिता भी महर्षि वेदव्यास को माना जाता है। वेदों को विभाजित करने का श्रेय भी महर्षि वेद व्यास को दिया जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करके आप कई क्षेत्रों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

2 of 6
गुरु पूर्णिमा 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद स्वच्छ सफेद अथवा पीले वस्त्र धारण करें। गुरु की प्रतिमा या उनके प्रतीक को नमन करें। गुरु दक्षिणा के रूप में उन्हें पीले वस्त्र भेंट करें। अपने गुरु से प्रार्थना करें कि वे सदैव आपकी अज्ञानता और अहंकार को दूर करें। 

विज्ञापन

3 of 6
गुरु पूर्णिमा 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
जिन लोगों का भाग्योदय नहीं हो रहा है और आर्थिक स्थिति नहीं सुधरी है तो ऐसे जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को पीला अनाज दान करना चाहिए अथवा पीली मिठाई प्रसाद के रूप में बांटनी चाहिए। ऐसा करने से आपका भाग्य चमक सकता है। 

4 of 6
गुरु पूर्णिमा 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
जिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है या पढ़ाई में मन नहीं लगता है ऐसे जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन गीता का पाठ करना चाहिए और गाय की सेवा करनी चाहिए। इस उपाय से अध्ययन में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
गुरु पूर्णिमा 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
जिन जातकों के वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ रही हैं अथवा शादी-विवाह नहीं हो रहा है ऐसे जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु यंत्र को स्थापित कर उसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए। यह उपाय आपको कई क्षेत्रों में सफलता दिलाएगी और वैवाहिक जीवन से जुड़ी सारी परेशानियों का अंत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरु पूर्णिमा 2021 - फोटो : अमर उजाला
ज्ञान और भाग्य वृद्धि के लिए इन मंत्रों का करें जाप
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
ॐ गुं गुरवे नम:।
ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें