फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: गलती से भी घर में न रखें ये अशुभ चीजें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Mon, 25 Oct 2021 07:10 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 4 नवंबर 2021 को दिवाली मनाई जाएगी। पूरे देश में इसको लेकर पहले से तैयारियां शुरु हो जाती हैं। दिवाली से पहले लोग अपने घरों की अच्छे से सफाई करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घर की सफाई के बाद भी कुछ चीजें ऐसी रह जाती हैं जिनके होने से हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। घर में कुछ अशुभ चीजों के रहने से मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है और हमेशा धन की कमी बनी रहती है। आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें कि घर में नहीं रखना चाहिए.... 
विज्ञापन

2 of 6
टूटा हुआ कांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
टूटे या चटके कांच डालते हैं बुरा प्रभाव 
चटका या टूटा हुआ कांच घर में रखना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि कांच की टूटी हुई चीजों से घर में निगेटिव एनर्जी आती है। ऐसे में अगर आपके घर में भी कहीं खिड़की, बल्ब या फेस मिरर का कांच टूटा हुआ या चटका भी हो तो उसे इस बार दिवाली की सफाई में बदलवा दें।  
विज्ञापन

3 of 6
बंद पड़ी घडी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अशुभ मानी जाती है बंद घड़ी
दीवार पर टांगने वाली घड़ी हो या कलाई में पहनने वाली, इसका बंद होना अशुभ माना जाता है। घड़ी को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि घड़ी के बंद होने से किस्मत भी बंद हो जाती है। अगर आपके घर में भी बंद घड़ी पड़ी हुई है तो उसे दिवाली से पहले बाहर फेंक दें।

4 of 6
पुरानी प्रतिमाओं को बहाकर घर में नई प्रतिमाएं स्थापित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
टूटी मूर्तियां 
घर में कभी भी देवी देवताओं की टूटी मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसी मूर्तियां घर में दुर्भाग्य लाती हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी टूटी या पूरानी मूर्तियां हैं तो इस दिवाली सफाई करने के साथ ही भगवान की नई मूर्ति घर के मंदिर में स्थापित करें और पुरानी मूर्ति को कहीं विसर्जित कर दें।
विज्ञापन

5 of 6
नहीं रखने चाहिए खराब जूते-चप्पल
अगर आपने घर में फटे-पुराने जूते चप्पल को अभी तक रखा है तो दिवाली की सफाई करते समय उन्हें बाहर निकाल दें। कहा जाता है कि फटे जूते और चप्पल घर में नकारात्मकता और दुर्भाग्य लाते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर से निकाल दें टूटे बर्तन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
टूटे बर्तन बिगाड़ सकते हैं भविष्य
ऐसा माना जाता है कि रसोई में कभी भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए और न ही किसी को टूटे बर्तन में खाना परोसना चाहिए। टूटे बर्तनों को घर में रखना अशुभ माना जाता है। ऐसे बर्तनों में खाना खाने से घर में दरिद्रता बढ़ती है। तो इस दिवाली सफाई के दौरान अपने घर से टूटे या चटके हुए बर्तनों को बाहर निकाल दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें